logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

9वें उर्स पाक ताज मेंशन कैमोर में कौमी एकता आयोजन में उमड़ा जनसैलाब

*9 वे उर्स पाक मे उमडा जन सैलाब, गंगा जमुना तहजीब पर हुआ आयोजन*

*देर रात तक ख्वाजा के नाम पर महफिलें सजा का हुआ आयोजन, मधुर धुन और कव्वाली से याद किया ख्वाजा को*

*सम्मानित हुए अतिथियों ने आयोजक की जमकर प्रसंसा की कौमी एकता को लेकर दिए सभी ने उद्बोधन*

कैमोर नगरी मे एतिहासिक आयोजन पूरी भव्यता के साथ गंगा जमुना तहजीब की तर्ज पर आयोजित हुआ। कौमी एकता की मिसाल रहा आयोजन हिन्दू मुस्लिम एक ही मंच पर नजर आए राजनैतिक पार्टीओ के जन प्रतिनिधियों ने भी कोई परहेज नही किया सभी पार्टियों के जन प्रतिनिधि भी सामिल हुए। लगातार 9 वर्षो से जुवेदा एंड संस के संचालक इंजीनियर नवाब खान जो की भाजपा मे अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कटनी के जिला अध्यक्ष के रुप मे भी पदस्थ है। वह लगातार अजमेर मे होने वाले उर्स पाक का जश्न अपने निज निवास कैमोर ताज मेंशन मे जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज उर्स पाक आयोजित कर खुशियां बिखरते है। दो दिवसीय आयोजन मे एक दिन चादर जुलूस पूरी शानो-शौकत के साथ निकाला जाता है ख्वाजा साहब की शान मे नगर एक जुट होकर बाबा की चादर का स्तकवाल कर्ता है। महिला हो या पुरुष सभी उत्साह मे भावविभोर रहते है। दूसरे दी प्रमुख आयोजन जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज उर्स पाक का किया जाता है। इसी कडी मे इस वर्ष भी आयोजन नवाब खान के निज निवास ताज मेंशन अमरैयापार मे आयोजित हुआ कार्यक्रम स्थल को दुलन की तरह सजाया गया आकर्षण कर देने वाली साज सज्जा मन मोह रही थी। आयोजक इंजीनियर नवाब खान द्वारा आए हुए अवंतुको की शान मे हर छोटी बडी व्यवस्था मुहैया कराई गयी। तरह तरह के पकवानो के साथ अतिथियों को सेवा भाव से खिलाया गया। लगभग चार एकड मे जगह जगह खान खान की व्यवस्था शानदार बैठक व्यवस्था आदी अतिथि के लिए कराई गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे अजमेर से आए सैयद आले हस्नैन। कार्यक्रम का आगाज जबलपुर के सुप्रसिद्ध राजकुमार बैंड पार्टी ने ख्वाजा साहब के गीतो को मधुर संगीत मे पिरोया। तदपश्चात कार्यक्रम मे उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान साल श्रीफल व स्मृति चिह्न देकर किया गया जिसमे प्रमुख रूप से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप मे सैयद आले हस्नैन पुत्र सैयद, कैफ हस्नैन, कव्वाल जुनैद सुलतानी,राजकुमार ब्रास बैंड जबलपुर, कार्यक्रम के वरिष्ठ अतिथि रफत वारसी चेयर मैन राज्य कमेटी भोपाल, अहमद खान फिल्मी कलाकार, जावेद बेग भोपाल, कटनी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामरतन पायल, जिला महामंत्री सुनिल उपाध्याय, सतीस तिवारी जिला महामंत्री, नवीन मोटवानी, नन्दू गुप्ता, डाक्टर विनोद,निलकंठेशवर भक्ति धाम के संचालक उद्योगपति बाबू ग्रोवर, रेलवे के कौंटेक्टर पीडी अवस्थी, अर्पित अग्रवाल, संतोष सिंह, अमन कुशवाहा, पंकज परासर, गणेश राव, श्याम तिवारी, पदमा शुक्ला, शांति यादव, अनिता सेन, हाजी नतीम खान, साहिद हुसैन, दुर्गा बढोल्या, रवि शंकर शुक्ला, टिललू अग्रवाल, छेदी लाल पांडे, गुरदीप कपूर, अरुण गुप्ता, आशिष बेग, संतोष चौहान, दिप्पू बडगैया, आरिफ खान, महमूद खान, ताज मोहम्मद, अरविंद बडगैया, संता विश्वकर्मा, नूर मोहम्मद सिद्धकी, आजम खान, मनीष नावेद, रोहित शर्मा, कांता रजक, दीपक तिवारी शेख मुवीन, अभिषेक, सुमित छोटू,शेख साहिल,सुन्दर जगवानी, मदन खेरा, मन्नू कटारिया, राजू सेठी आदी लोगों की उपस्थिति रही नवाब खान ने सभी आए अवंतुको का स्वागत सम्मान मे कोई कसर नही छोडी सरल और सहजता के साथ अतिथियों को सम्मान प्राप्त हुआ कार्यक्रम मे सामिल होने वाला हर अतिथि दिली खुशी और उमंग के साथ सामिल हुआ।
*उद्बोधन अतिथियों के*
इस दौरान कार्यक्रम के वरिष्ठ अतिथि के रुप मे सामिल भोपाल से आए हज कमेटी के चेयर मैन रफत वारसी जी ने कहा कैमोर मे गंगा जमुना की तहजीब देखने को मिली यहा का हर हिन्दू मुस्लिम भाई कितने स्नेह प्रेम से रहता है इंजीनियर नवाब खान बधाई के पात्र है जो इस तरह के धार्मिक आयोजन कर हिन्दू मुस्लिम भाईचारे को एक कर कौमी एकता की मिसाल साबित करते है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा खुदा की इबादत वही जिसमे एकता हो भाईचारा हो नवाब पर हमे फक्र है और हमे खुद पर नाज है की हम इस शानदार कार्यक्रम मे सामिल हुए ।बरही के पूर्व नगर अध्यक्ष सतीश तिवारी ने कहा आज नवाब खान जी के आमंत्रण पर मध्यप्रदेश के कोने कोने से लोग आए फिल्मी दुनिया से लेकर अनेको कलाकार व जन प्रतिनिधि सामिल हुए जिसकी बजह कौमी एकता के रूप मे बनाया जाने वाला यह उर्स पाक है। कैमोर के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गणेश राव ने कहा हिन्दू मुस्लिम भाईयो को एक करने वाला यह आयोजन नवाब को हौसला देगा लोगों की उपस्थिति बता रही है की नवाब खान की लोकप्रियता कितनी अधिक हो चुकी है आज कैमोर नगर मे जाम की स्थिति बनी है आयोजन स्थल मे जगह कम पड रही है। यहा आने वाले लोग ख्वाजा के चाहने वाले है या नवाब के चाहने वाले है।
*उर्स पाक मे सामिल हुए*
जैसा की ज्ञात हो की कटनी जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष है नवाब खान उनकी टीम से स्थानीय कटनी जिले की उर्स कमेटी व आसपास से आए बहोरी बंद उर्स कमेटी बाकल उर्स कमेटी सिहोरा उमरिया बरही सिंगौडी सिजहरा कांटी मैहर सिलिमनाबाद पाली नरोजाबाद सहडोल पन्ना सागर रीवा सतना के अलावा बाहर से मुम्बई फिल्मी कलाकार भोपाल इंदौर जबलपुर आदी जगहो से लोगों की उपस्थिति देखी गयी देर रात तक चले आयोजन मे समा बाध रहे कव्वाल जुनैद आल्हे हस्नैन व सैयद कैफ हस्नैन ने ख्वाजा साहब की तारीफ अपनी कव्वाली के माध्यम से कि कव्वाल साहब ने कहा कौमी एकता का जो नजारा आज कैमोर मे दिखा मुझे मध्यप्रदेश मे ही नही कई प्रदेशों मे देखने को नही मिला ख्वाजा साहब की रहमत आप सभी पर बरती रहे आप लोग इसी तरह एक जुट रहे खुशी खुशी ख्वाजा साहब की याद मे इसी तरह के आयोजन करते रहे।

128
2031 views

Comment