logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता पंकज कुमार शर्मा ने व्यक्त किया शोक

उदयपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया उन्होंने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह का योगदान भारतीय राजनीति और आर्थिक सुधारों में हमेशा याद किया जाएगा। पंकज कुमार शर्मा ने अपने संदेश में कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह ने 1991 में भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारीकरण की राह पर ले जाकर देश को एक नई दिशा दी। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और आर्थिक नीतियां भारत को वैश्विक पटल पर मजबूत स्थिति में लेकर आईं। दो कार्यकाल तक प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया। उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।"

उन्होंने डॉ. सिंह के परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

डॉ. मनमोहन सिंह, जो अपने शांत और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे, ने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐतिहासिक फैसले लिए, जिनमें सूचना का अधिकार अधिनियम और मनरेगा प्रमुख थे। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर हैं

159
8802 views

Comment