
" हिम्मत के साथ जीने का सलीका भी सिखाती है"- शोएब अनवर
Barabanki News... शहर की आदबी तंजीम करवान-ए-इंसानियत की जानिब से मकबूल शायर शोएब अनवर के का जश्न मनाया गया। शहर के बेगमगंज स्थित इरम इंटर कॉलेज के ख्वाजा युनुस हाल में हुई इस तकरीब में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय शायर राम प्रकाश बेखुद की अध्यक्षता, फैज खुमार बाराबंकवी और शाहबाज़ तालिब के सफल संचालन में हुई तकरीब ने खूब बुलंदी हासिल की।
Barabanki News... शहर की आदबी तंजीम करवान-ए-इंसानियत की जानिब से मकबूल शायर शोएब अनवर के का जश्न मनाया गया। शहर के बेगमगंज स्थित इरम इंटर कॉलेज के ख्वाजा युनुस हाल में हुई इस तकरीब में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय शायर राम प्रकाश बेखुद की अध्यक्षता, फैज खुमार बाराबंकवी और शाहबाज़ तालिब के सफल संचालन में हुई तकरीब ने खूब बुलंदी हासिल की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि अरविंद कुमार सिंह गोप ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों की जमकर प्रशंसा की। साथ ही शायर शोएब अनवर के लिए जश्न मनाने के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि शोएब अनवार की शायरी हौसला और हिम्मत के साथ-साथ जीने का सलीका भी सिखाती है। अरविंद सिंह गोप ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की भी कामना की।
अंतर्राष्ट्रीय शायर व नाजिम-ए-मुशायरा वासिफ फारूकी ने कहा शोएब अनवर की शायरी नई नस्ल को ऊर्जा देती है। उनकी सादगी ही उनको एक बड़ा इंसान बनाती है। वहीं आलमी शोहरत याफ्ता शायर डॉ अंजुम बाराबंकवी ने कहा कि हम बाराबंकी वालों को फख्र होना चाहिए कि शोएब अनवर हम सबके बीच से हैं। शोएब अनवर ने और मैंने एक ही साथ, एक ही दिन शायरी शुरू की थी। उन्होंने आगे कहा कि शोएब अनवर बड़ी फिक्र के मालिक हैं और बड़े-नेक दिल इंसान हैं।
संस्था के अध्यक्ष तारिक जिलानी ने शोएब अनवर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा हमारी संस्था के लिए यह बेहद खुशी का पल है कि हम जश्न ए शुएब अनवर मना रहे हैं। इससे पहले संस्था की ओर से शोएब अनवर को स्मृति चिन्ह व साल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अरविंद कुमार सिंह गोप को संस्था के अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को खुमार अवॉर्ड 2024 से नवाजा गया। इसमें में डॉक्टर कुलदीप सिंह को चिकित्सा,चौधरी तालिब नजीब को अदबी खिदमात,अविरल सिंह को समाजसेवा,विनय सिंह पत्रकारिता और फातिमा ज़हरा को शिक्षा में बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समाज सेवा के लिए सम्मानित किए गए अविरल सिंह ने संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करने से मन को जो सुकून मिलता है। वह सुकून कहीं और नहीं प्राप्त होता इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को समाज में रहने वाले हर उसे व्यक्ति की सहायताओं मदद करनी चाहिए जिसको उसकी आवश्यकता।
इसके बाद मुशायरे में वासिफ फारूकी,राम प्रकाश बेखुद, डॉ अंजुम बाराबंक्ववी, डॉ अफरोज, आलम शोएब अनवर, उस्मान मिनाई, सलमान जफर, सलीम सिद्दीकी, आरजू अशरफ सुल्तानपुरी, शाहबाज तालिब, अभिषेक तिवारी, वंदना अनम, इरशाद बाराबंकवी, जाहिद बाराबंकवी, रेहान रौनकी और नफीस बाराबंकवी ने अपना कलाम पेश किया। इस अवसर पर परवेज़ अहमद, फजल इनाम मदनी, हशमत अली गुड्डू, वैस सलमानी, अख्तर जमाल उस्मानी, डॉक्टर जावेद, एसएम हैदर, मलिक अमीनुद्दीन, इरफान अशरफ किदवाई, बिलाल अशरफ मौजूद रहे।