logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराजगंज: बहुआयामी शिक्षा तकनीकी एवं अनुसंधान समिति के उप मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार कसौधन उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी बने

आपको बता दें कि बहुआयामी शिक्षा तकनीकी एवं अनुसंधान समिति एक गैर सरकारी संगठन है ,जो शिक्षा में शोध, नवाचार, वैज्ञानिकता,लाने तथा शिक्षा को उद्देश्य पूर्ण एवं रोजगार परक बनाने शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही है।इस संस्था में महाराजगंज  जनपद से धर्मेन्द्र कुमार कसौधन जो पहले संस्था में जनपद सचिव पद पर आसीन रहे।संस्था में सक्रियता लाते हुए उन्होंने अपने स्तर से संस्था को आगे बढ़ाने में प्रयासरत रहें उनकी लगन और कार्यशैली देखकर संस्था ने उन्हें जनपद मीडिया प्रभारी का पद दे दिया ।मीडिया प्रभारी के पद से उन्हें और जोश और बल मिला और संस्था इनके  जोश और समर्पण को देखते हुए  उन्हें मंडल स्तर पदबहाली करते हुए उन्हें  जिम्मेदारियां सौंपी।जिम्मेदारियों को पूरे लगन  और आत्मविश्वास से उन्होंने निर्वहन किया और फिर संस्था ने इन्हें उप मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश पर नियुक्ति दे दी।प्रदेश स्तर पर वे संस्था के साथ कदम से कदम मिलाकर चले।और  21 फरवरी 20121 को संस्था ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्हें बहुआयामी शिक्षा तकनीकी एवं अनुसंधान समिति के उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में पद बहाली  की।धर्मेन्द्र कुमार कसौधन ने संस्था के सभी पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया व कहा जिस तरह संस्था ने उन्हें छोटे स्तर से बड़े स्तर पर ले गयी, वह भी संस्था कोा आगे बढ़ाने में अपना तन मन और जीवन  समर्पित कर देंगे।पदबहाली होते ही संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के एम अमिश,प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार एवं सभी उच्च पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

284
15095 views
1 shares

Comment