logo

कैपिटल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय किसान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित



कैपिटल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय किसान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
झुमरी तिलैया के चित्रगुप्त नगर स्थित कैपिटल विश्वविद्यालय के परिसर में 23 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के योगदान को सम्मानित करना और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार ने दीप प्रज्वलन तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वo चौधरी चरण सिंह को माल्यार्पण के साथ हुई। चौधरी चरण सिंह की जंयती 23 दिसम्बर 2024 को किसान दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह दिन भारतीय किसनों और कृषि क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। चौधरी चरण सिंह, भारत के पांचवे प्रधानमंत्री, किसानों सशक्तिकरण और कृषि सुधारों के प्रति अपने समर्पण के लिए जाने जाते है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. बिरेन्द्र प्रसाद और डॉ. अर्चना कृष्णा ने किसानों की महत्ता और कृषि क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसानों को राष्ट्र के स्तंभ बताते हुए उनके सतत् प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों पर व्याख्यान और किसान समुदाय के लिए जागरूकता सत्र शामिल थे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अजीत सिंह ने किसानों की प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं और कृषि में नवाचारों की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन सहायक कुलसचिव डॉ. वंदना भदानी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने किसानों और कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने किसानों के प्रति सम्मान और सहानुभूति व्यक्त की।
इस कार्यक्रम ने किसानों के योगदान को सराहते हुए कृषि क्षेत्र में सुधार और नवाचार को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

32
5694 views