logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईसाई समुदाय में क्रिसमस पर्व की तैयारियां जोरों पर, बाजार में रौनक


सिलवानी । ईसाई समुदाय का पर्व क्रिसमस को कुछ ही दिन शेष हैं। इसी के साथ क्रिसमस की तैयारियां तेज हो गई हैं। युवाओं ने क्रिसमस गैदरिंग और कैरोल का आयोजन करना शुरू कर दिया है। वहीं बाजारों में क्रिसमस से संबंधित वस्तुओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। बाजारों में सोमवार को इसकी झलक देखने को मिली। आजाद मार्केट एवं अन्य बाजारों में रौनक देखने को मिली।
नगर में क्रिसमस की सामग्री एक ही दुकान में उपलब्ध कराने का खास याल रखा जा रहा है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा भोपाल रोड पर सड़क किनारे दुकानें लगाई गई हैं।
350 रुपए में चरणी सेट उपलब्ध
क्रिसमस बाजार में 350 रुपए में चरणी सेट भी उपलब्ध हैं। इस सेट में पांच जानवर (दो भेड़, ऊंट, गाय और घोड़ा), दो चरवाहा, परी, माता मरियम और पिता युसूफ की छोटी मूर्तियां शामिल हैं।
पकवानों की महक
ईसाई समुदाय के लोग घरों में रंग-रोगन और सफाई के साथ-साथ क्रिसमस-ट्री सजाने की तैयारी में जुट गए हैं। बच्चों ने सांता क्लॉज के स्वागत और अपने पसंदीदा पकवानों की फरमाइश कर दी है। तरह-तरह के पकवान रसोई में बनने लगे हैं।
क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज, क्रिसमस कार्ड और अन्य सजावटी सामानों की बिक्री बढ़ गई है। बच्चों और युवाओं का उत्साह बाजारों में साफ झलक रहा है। 24 दिसंबर को क्रिसमस के आगाज के साथ पूरा माहौल उल्लास से भर जाएगा।
चर्चों में साज-सज्जा
नगर के गिरजाघरों में क्रिसमस की तैयारी जोरों पर है। येशु मसीह के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चर्चों में साज-सज्जा और रंग-रोगन का काम तेजी से हो रहा है। आगमन काल के दौरान समुदाय के लोग प्रार्थना कर अपने पापों की माफी मांग रहे हैं।

137
5388 views

Comment