logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। और एक ही घर के दो चिराग एक साथ बुझ गए।

इटियाथोक,गोंडा। तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए।हादसे में बुलेट पर सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवकों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।जहां डाक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया।वहीं दूसरे युवक की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।मृतक आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं।
बुधवार सुबह खरगूपुर थाना क्षेत्र के गांव परसराम पुर (अहिरन पुरवा) निवासी दिलीप कुमार यादव (27) अपने बड़े भाई सूरज कुमार यादव (35) को बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठा कर इटियाथोक बाजार से गांव परसराम पुर लौट रहे थे।अभी वह खरगूपुर मार्ग स्थित बेंदुली मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि उनकी तेज रफ्तार बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई और इतना बड़ा हादसा हो गया।बताते हैं,कि अजय पंजाब प्रांत के भटिंडा शहर में रहकर फलमंडी में पल्लेदारी का काम कर रहा था।बुधवार को वह पंजाब से वापस अपने गांव पहुंचने वाला था, छोटा भाई दिलीप उसे लेने इटियाथोक आया था।लेकिन भाग्य ने कुछ ऐसा खेल खेला कि घर पहुंचने से पहले ही एक ही घर के दो चिराग एक साथ बुझ गए। सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडे ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है।

144
12468 views

Comment