रमाकांत सोनी 'स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान' के झाँसी जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत, राकेश सोनी को बबीना नगर की बागडोर!
झाँसी: स्वर्णकार समाज के तेजी से बढ़ते संगठन "स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान" की मासिक बैठक का आयोजन झाँसी स्थित कार्यालय पर हुआ| जिसमे संगठन के विस्तार के साथ-साथ समाज के बिभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई| विचार विमर्श के बाद सर्व सम्मति से रमाकांत सोनी 'रम्मू' जी को झाँसी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया| नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी 'जीतू' जी ने उन्हें बधाई दी और साथ ही झाँसी जिले के बबीना नगर से राकेश सोनी जी को बबीना नगर अध्यक्ष मनोनीत किया| नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त कर संगठन एवं समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया| कार्यक्रम के अंत में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव उदय सोनी जी ने उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त किया|