logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाबू हरिकांत स्मारक बाल भारती इन्टर कालेज का वार्षिकोत्सव संपन्न।

बलरामपुर।

संवाददाता योगेंद्र सिंह

बी एच के एस बाल भारती इंटर कॉलेज, बलरामपुर का वार्षिक उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेधावी छात्र छात्राओ के सम्मान के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय पलटू राम,सदर विधायक,बलरामपुर एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर जे.पी.पांडे,प्राचार्य, एमएलके.पी.जी.कालेज ने दीप प्रज्वलन करके समारोह का शुभारंभ किया। कालेज के प्रबंधन डा.देवेश चन्द्र श्रीवास्तव ने सभी अतिथियो का स्वागत करते हुए बताया कि 1972 मे विद्यालय की स्थापना के बाद कालेज उत्तरोत्तर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है,यहां से शिक्षा प्राप्त अनेको छात्र छात्राये उच्च पदो पर सेवा कार्य कर रहे है। मेधावी छात्र छात्राओ के सम्मान मे इंटरमीडिएट परीक्षा मे पांचो विषयो मे 75% आनर्स अंक प्राप्त छात्र छात्राओ मे मो.आरिश खान,कु.अंशिका सरोज,कु.अंशिका पाठक एवं हाईस्कूल परीक्षा मे 93%अंक प्राप्त कु.मानवी चौहान को 5000/का चेक एवं प्रशस्तिपत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। अपने संबोधन मे विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर जे.पी.पांडे ने कहां कि कालेज के द्वारा मेधावी छात्र सम्मान वास्तव मे उज्जवल भविष्य के लिए एवं उच्च स्तरीय शिक्षा को प्रोत्साहित करने का सार्थक सहयोग होगा। मै बच्चो के उच्च स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतीकरण की भूरि भूरि प्रशंसा करता हू। अपने सारगर्भित सम्बोधन मे मुख्य अतिथि पलटू राम ने कहा कि बाबू हरीकांत स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज उच्च स्तर की शिक्षा का केंद्र तो है ही साथ साथ बच्चो के सर्वांगीण विकास एवं उनकी प्रतिभा को निखारने का विशेष कार्य कर रहा है। बच्चो के द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत ही आकर्षक एवं समाज के लिए प्रेरक रहे है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबू हरिकांत जी का जीवन लोगों की सेवा में समर्पित रहा है समाज के लिए किये गये योगदान का प्रतिफल है यह विद्यालय,इसके प्रगति में सभी सहयोगी एंव प्रबन्धन तंत्र के परिश्रम से दिन प्रतिदिन प्रगति के ओर अग्रसर है बच्चों द्वारा सुन्दर प्रस्तुति से लगता है कि बच्चों द्वारा काफी मेहनत एंव लगन से तैयारी की गयी है इसके लिए बच्चों गुरु एवं प्रबंध तंत्र को धन्यवाद आभार प्रेषित किया।
कार्यक्रम से विशिष्ट जनो मे अनिल कुमार सिंह,दिलीप कुमार श्रीवास्तव,डा.राकेश चन्द्रा,डा.राजीव रंजन,विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान,डा.प्रमोद कुमार श्रीवास्तव,केपी.यादव,प्रधानाचार्य सीएमएस,डा.एमपीतिवारी,डायरेक्टर पायनियर,आदि ने समारोह को संबोधित किया। बच्चो द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमे अरचिता,नूर फातिमा द्वारा सरस्वती वंदना,अंजन चौहान द्वारा शिव तांडव,अनोखी,प्राची,खुशी,नैना,अलीशा द्वारा देशभक्ति नृत्य,नारी शक्ति,एकल नृत्य तनिशा आनंद,काजल मिश्रा,चंदन चौहान,प्रतीक्षा श्रीवास्तव,मुस्कान पंकज द्वारा,पंजाबी नृत्य,गरबा नृत्य,हनुमान चालीसा पर आकर्षक समूह एक्शन नृत्य,सोशल नेटवर्क वेबसाइट के दुष्प्रभाव पर सामूहिक जाग्रत कार्यक्रम महक,खुशी,मरिय,संजना,मानवी,नोशीन द्वारा आकर्षक प्रस्तुतीकरण आदि अनेको ज्ञानवर्धक एवं मनभावन कार्यक्रमो की प्रस्तुती छात्र छात्राओ द्वारा की गई। समारोह मे प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र त्रिपाठी,मोनिका श्रीवास्तव,अनीता चौहान,सौरभ श्रीवास्तव,वंदना सिंह,उमा पांडेय,मनीष कुमार,नूतन श्रीवास्तव,अंशुल सिंह,डालमणि पाठक,संचित राम वर्मा,बृजेश त्रिपाठी,साक्षी पांडेय,उप सचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव आदि का आयोजन मे महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह मे डा.प्रांजल त्रिपाठी,डा.विमल त्रिपाठी,डा.अब्दुल कयूम,डा.केके.रान,रघुनाथ अग्रवाल,हारिश बिन खालिद एवं बड़ी संख्या मे अभिभावकगण,अतिथिगण एवं पत्रकार बन्धु उपस्थित हुए।

143
30379 views

Comment