तिनसुकिया में अग्निकांड, एक ही परिवार के ७ लोग झुलसे। जिला आयुक्त ने दिए जांच के आदेश।
*तिनसुकिया में अग्निकांड की घटना में एक हअसम तिनसुकिया शहर के तिनसुकिया लॉ कॉलेज के पास स्थित चन्द्रमती निवास में एक दर्दनाक अग्निकांड की घटना घटित हुई। इस घटना में एक ही परिवार के ७ लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने की घटना सामने आई है। जिसमें कइयों की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिन के लगभग १ बजे घटित हुई। जिसमें कई लोग आग से झुलस गये, वहीं इस बहुमंजिला ईमारत में आग में फंसे कई लोगों को दमकल कर्मियों द्वारा बाहर निकाला गया। संकटजनक अवस्था में घायल हुये लोगों को 108 की मदद से तुरंत तिनसुकिया सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हेतु ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत सभी घायलों को उन्नत चिकित्सा हेतु डिब्रूगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया। यह घटना कैसे घटित हुई इसका समाचार लिखे जाने तक नहीं चल पाया।घायलों में 40 वर्षीय रेखा देवी, 55 वर्षीय मंजू देवी, 32 वर्षीय रीना प्रसाद, 31 वर्षीय ऋषि प्रसाद, 30 वर्षीय शुभ साह, 44 वर्षीय पूनम देवी और कार्तिक प्रसाद का नाम शामिल हैं। तिनसुकिया जिला आयुक्त स्वप्निल पाल पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय किसान घटनास्थल पर पहुंचे और इस पूरी घटना का जायजा लिया। वहीं इस पूरी घटना को लेकर जिला आयुक्त ने मीडिया को बयान देते हुवे बताया कि इस घटना की तिनसुकिया सर्किल ऑफिसर को जांच करने का आदेश दे दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद तिनसुकिया पुलिस के कई आलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।मालूम हो की परिवार में शादी समारोह को लेकर व्यस्तता थी।इसी बीच इस दर्दनाक घटना ने सभी के दिल को झकझोड़ कर रख दिया।