logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री राम लीला मेला में संपन्न हुआ आदर्श विवाह समारोह

*श्री राम लीला मेला में संपन्न हुआ आदर्श विवाह समारोह*

*निघासन-खीरी से रोहित राज की खास रिपोर्ट

*निघासन-खीरी* निघासन के झण्डी रोड स्थित नंदीश्वर बाबा स्थान पर चले रहे श्री राम लीला मेले के अंतर्गत आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। आदर्श सामूहिक विवाह में गायत्री परिवार के दयाशंकर,गूना देवी ने सनातनी परंपरा से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह करवया,वही गायत्री परिवार के कार्यकर्ता रविन्द्र यादव ने बताया कि विवाह एक ऐसा स्वैच्छिक बंधन है। जिसमें वर,वधू,आज से बंधकर पति पत्नी के रूप में एक हो जाते है। यह विवाह दो आत्माओं का संगम है। शरीर तो दो है। पर आज से पति पत्नी दोनों को आत्मा मिलकर एक हो गई। इस आदर्श सामूहिक विवाह में पंकज कुमार इमलिया संग,गीतांजली हथियाबोझ,मुकेश कुमार चंदन पुरवा संग पुष्पा देवी ठाकुर पुरवा,संतोष कुमार भजन पुरवा संग लवली मौर्या नैनानपुर परौरी,सुधीर कुमार बसहा पतरासी संग पंछी सेमरापुरवा,मुकेश कुमार छीटन पुरवा संग रोहिणी गुलरीपुरवा,वीरू परागी पुरवा संग अनीता सुजानपुर,श्यामू चिल्ला पुरवा संग रूपा देवी राम नगर धौरहरा,चन्दन बिनौरा संग राधा धानुक जम्हौरा,दीपू धौरहरा संग सुमन देवी धरौरा बख्शी तालाब लखनऊ,संतोष कुमार प्रीतम पुरवा निघासन संग खुशबू निघासन,अवधराम जम्हौरा ढखेरवा संग गायत्री देवी पचपेड़ा बम्हनपुर सहित 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर एक हुए। इस सामूहिक विवाह के आयोजक के.के. मौर्या,( मेला कमेटी महामंत्री),मनोज वर्मा (मेला कमेटी कोषाध्यक्ष) ने बताया कि आदर्श सामूहिक विवाह में सभी जोड़ो को चांदी की पायल,नाक की कील,चांदी की बिछिया,एक बड़ा बक्सा सिंगल बेड गद्दा रजाई,वर वधू के पहनने वाले आवश्यक कपड़ों के साथ गृह गृहस्थी से संबंधित आवश्यक सामग्री,बर्तन आदि मेला कमेटी की तरफ से दिया गया। इस आदर्श सामूहिक विवाह आयोजन। में मेला कमेटी के अध्यक्ष दयाशंकर मौर्या (चेयरमैन प्रतिनिधि), प्रदीप गुप्ता (मेला मुख्य आयोजक),दिनेश शुक्ला (अधिशाषी अधिकारी),जयेश कुमार सिंह (खण्ड विकास अधिकारी),जगन्नाथ प्रसाद मौर्य,बाबूराम मौर्या (सभासद),डॉ.आशीष गुप्ता,रामकिशोर मौर्या बजाज,त्रियुगी नारायण मौर्य,डॉ.ध्रुव गिरी,सहजराम मौर्या,ऊषा विश्वकर्मा भूपेन्द्र मौर्या (जिला पंचायत सदस्य) डॉ.पंकज मौर्य,मोनू दीक्षित,पूजा त्रिपाठी (सी.डी.पी.ओ) सहित सभी समस्त सम्मानित पत्रकार बंधु व सैकड़ों की संख्या में पधारे ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों ने वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।

144
5211 views

Comment