
संत रामपाल जी महाराज के सान्निध्य में 17 मिनट में दहेज मुक्त विवाह संपन्न
उचेहरा (सतना)| 8 दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश के सतना जिला में संत रामपाल जी महाराज के पावन सान्निध्य में एक अनोखा और आदर्श दहेज मुक्त विवाह (रमैणी) का आयोजन किया गया। यह विवाह बहन शशि दासी (ग्राम पिपरा बरमंड, तहसील मैहर) और भगत धीरज दास (, ग्राम देवीनगर, तहसील उचेहरा) के बीच संपन्न हुआ। इस विवाह ने दहेज प्रथा के खिलाफ समाज में एक सशक्त संदेश दिया, जिसमें संत रामपाल जी महाराज के आदर्श शिक्षाओं पर विवाह किया गया। विवाह में किसी प्रकार का दहेज की कोई मांग नहीं की गई, जो दर्शाता है कि विवाह एक पवित्र बंधन है, न कि आर्थिक लेन-देन का साधन । संत रामपाल जी की आध्यात्मिक शिक्षाओं पर आधारित यह विवाह अत्यंत सरल और सामाजिक रूप से आयोजित हुआ, जिसमें बाहरी आडंबर के बजाय सादगी और प्रेम को महत्व दिया
गया। विवाह केवल 17 मिनट में संपन्न हुआ, जिसमें कबीर साहेब जी की सादगी पर आधारित शिक्षाओं को प्रमुखता दी गई। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाना था। यह विवाह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और देशभर में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करता है।