logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जामताड़ा में व्याहता की मौत मामले में पति गिरफ्तार मृतका भूमिका के पिता ने दर्ज कराया पति समेत 6 के खिलाफ मामला 6 माह पहले हुई थी संजय की दूसरी शादी

जामताड़ा। 19 वर्षीय व्याहता की फंदे से लटकी मिली लाश के मामले में पुलिस ने व्याहता के परिजनों की शिकायत पर उसके पति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

ब्याहता भूमिका कुमारी के पिता गिरिडीह निवासी महेश साव ने ब्याहता के पति संजय मंडल समेत ससुर शंकर मंडल, मनोरंजन मंडल, हेमन्त मंडल, पवन मंडल और टेपी देवी पर दहेज़ के फांसी लगाकर हत्या किये जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि जामताड़ा जिले नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांकूड़ीह गांव में एक 19 वर्षीय महिला भूमिका देवी का शव अपने घर में संदिग्ध हालत में शुक्रवार को फंदे से लटका मिला था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने तहकीकात शुरू की। मृतीका के पिता महेश साव एवं माता मालती देवी ने बताया थी कि बेटी भूमिका के पति ने उन्हें सूचना दी कि भूमिका ने चुनरी में लटक कर जान देने का प्रयास किया है। सांस अभी चल रही है तुरंत पहुंचे। परंतु शव को उतारने के दौरान ही जान जा चुकी थी। आरोप लगाया की शादी के बाद से ही बेटी के साथ झगड़ा एवं अशांति होता रहता था। 6 माह पूर्व संजय मंडल के साथ भूमिका की शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। संजय मंडल पूर्व से ही शादी शुदा था, पहली पत्नी से 10 साल पहले अलगाव हो गया था।

भूमिका के साथ संजय मंडल का दूसरा विवाह हुआ था। दोनों ही परिवार के सहमति से संजय मंडल की शादी भूमिका के साथ गिरिडीह जिला के कोलडिहा वार्ड नंबर 20 में हुआ था। शादी वाली रात ही संजय मंडल के माता का निधन करंट लगने से अपने ही घर में हो गया था।
एसडीपीओ बिकास कुमार लांगुरी ने बताया कि महिला के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होंगी, और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

129
1692 views

Comment