logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*छात्रों का बढ़ाया ज्ञान:देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार की छात्राओं ने नेपाल में विद्यार्थियों को दिया बौद्धिक ज्ञान

लोकेशन नर्मदापुरम बनखेडी
रिपोर्टर हीरालाल गढवाल

बनखेड़ी/नर्मदापुरम - देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार उत्तराखंड की छात्राओं ने नेपाल के स्कूल कॉलेजों में पहुंचकर बौद्धिक,शारीरिक ज्ञान दिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार संचालित देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में पढ़ने वाली छात्राएं नेपाल भ्रमण पर गई हुई हे। छात्राओं ने नेपाल जा कर स्कूल कॉलेजों में पहुंचकर सभी छात्र छात्राओं को भारत की प्राचीन संस्कृति और अध्यात्म के बारे में जानकारी दी। छात्रों का बौद्धिक ज्ञान बढ़ाया एब इस दौरान बच्चों को योग, प्राणायाम भी कराया गया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्राएं शिखा बड़कुर एब आकांशा हर्षिता ने नेपाल के नगर क्षेत्र के सभी स्कूल कॉलेज में पहुंचकर मेंटर के रूप में व्याख्यान देकर संस्कृति के मुख्य तत्वों से छात्र-छात्राओं को रूबरू कराया। उन्होंने छात्रों से कहा कि संस्कृति प्राचीन समय से ही समृद्ध संस्कृति रही है और आज भी विदेशों के अनेक छात्र यहां अध्ययन करने के लिए आ रहे हैं। हमें पाश्चात्य संस्कृति की ओर न देखकर हमारी गौरवमय संस्कृति को अपनाना चाहिए। उन्होंने छात्रों को आत्मबोध और तत्वबोध की साधना के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योग और प्राणायाम की आवश्यकता पर जोर दिया। छात्र-छात्राओं को सूक्ष्म योग और प्राणायाम करवाया गया।  हम सुधरेंगे युग सुधरेगा के तहत कार्यक्रम संपन्न किया है। वही विद्यालय में योग पर्यावरण एवं ज्ञान पर चर्चा की गई। देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्राओ द्वारा यह कार्यक्रम हर्ष एवं उल्लास के साथ संपन्न किया गया। घर-घर जाकर गायत्री यज्ञ का उद्देश्य मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवरण। व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण, नैतिक क्रांति एवं सामाजिक क्रांति के तहत कार्यक्रम संपन्न कराया गया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा नारी जागरण, संस्कारवान पीढी और स्वावलंबन का कार्यक्रम संपन्न किया गया।परम पूज्य गुरुदेव एवं बंदनीय माताजी के सूक्ष्म सानिध्य में दीपयज्ञ का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

120
7006 views

Comment