रक्तदान शिविर में मानवाधिकार एवं अपराध रिकार्ड ब्यूरो के द्वारा फल एवं जूस का वितरण
जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)। ग्राम बनहिल (अकलतरा) के ऋषभ कॉलेज, अकलतरा में आज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
इसमें मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के तरफ से श्री कपिल नाथ साहू जी (जिला संरक्षक), महिला विंग श्रीमती भव्या शर्मा (जिला अध्यक्ष), श्री मीनू दास महंत (ब्लाक अध्यक्ष, करतला), श्री आशीष कुमार शर्मा (ब्लॉक संरक्षक अकलतरा), के द्वारा फल जूस वितरण किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री जतिंदर पाल सिंह के द्वारा अकलतरा ब्लाक अध्यक्ष श्री आशीष शर्मा की विशेष भूमिका हेतु प्रशंसा की गई।