logo

कौशांबी: करारी नगर में आयोजित हुआ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में ऐतिहासिक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं 2400दीपकों से हुआ दीप महायज्ञ। विभिन्न संस्कारों का हुआ निःशुल्क आयोजन।

वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की खास रिपोर्ट....

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश से मां शीतला शक्तिपीठ का तीर्थक्षेत्र भगवान बुद्ध जी की तपस्थली 6वें तीर्थंकर पद्मप्रभु जी की जन्मस्थली ऐतिहासिक क्षेत्र कौशाम्बी जनपद के करारी नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में 24 कुण्डीय शक्तिसंवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन 26 नवंबर से प्रारंभ होकर शुक्रवार 29 नवंबर को गायत्री महायज्ञ में पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों ने समर्पित की आहुतियां। ज्ञान दीक्षा संस्कार के माध्यम एवं अन्य संस्कारों से सैकड़ों परिवार गायत्री परिवार में जुड़कर अपने सौभाग्य को प्राप्त किया।

करारी नगर में कोतवाली के समीप 26 नवंबर से 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर में भव्य कलश यात्रा निकाल कर किया गया। कलश यात्रा में महिलाएं 108 कलश के साथ प्रज्ञा पुराण झंडा सदवाक्य दफ़्ती आदि लेकर चल रहीं थीं साथ ही माइक से जयकारों के साथ विचार क्रांति के नारों की पुकार हो रही थी। कलश यात्रा के समाप्त होने के पश्चात शाम 5 बजे से शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे टोली नायक आचार्य राम तपस्या जी के साथ गायक दीपक कुमार तबला वादक जनकराम सारथी हरिवीर सिंह ने संगीतमय प्रवचन में साथ दिया। प्रवचन का आयोजन प्रतिदिन शाम 5 बजे से होता था जो 28 नवंबर तक चला। 28 नवंबर शाम को प्रवचन के बाद 2400 दीपों से दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। दीपों को सजाने का कार्य गायत्री परिवार की कार्यक्रम उपाचार्य बहनों ने किया। दीपों के जलते ही मंत्रोच्चार के साथ पूरा पंडाल भक्ति भाव से सराबोर हो गया। शांतिकुंज टोली के उभरते हुए गायक दीपक बघेल ने अपने मधुर प्रज्ञा गीतों से लोगों आकर्षित किया वहीं युवा तबला वादक जनकराम ने कुशल तबला वादकी से भक्तों को झुमा दिया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो यह आयोजन स्वयं शांतिकुंज में हो रहा है ऐसा यज्ञीय वातावरण मनोरम था।

शांतिकुंज के टोली नायक राम तपस्या जी ने बताया कि गायत्री परिवार का आयोजन मानव को महामानव व मनुष्य में देवत्व के उदय के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। प्रवचन के माध्यम से बताया गया कि हमें अपने कार्यों के साथ ही समाज और राष्ट्र को समर्थ सशक्त बनाने के लिए भी सोचने, विचारने और कार्य करने की आवश्यकता है। समाज में जाति पाति जैसी अनेक प्रकार की कुरीतियां फैली हुई हैं जिसका उन्मूलन आवश्यक है। नारी जागरण से लेकर पर्यावरण संरक्षण के विषय पर भी आचार्य जी का मार्गदर्शन प्रवचन के माध्यम से सभी को प्राप्त हुआ। प्रतिदिन कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः सत्र ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग आचार्य जीपी त्रिपाठी के द्वारा होता रहा। जिसमें ध्यान के महत्व का प्रतिपादन हुआ।

कौशाम्बी से युवा प्रकोष्ठ सह प्रभारी डॉ.जीपी त्रिपाठी एवं सुपर 100युवा मंडल के कार्यकर्ता अभिषेक जायसवाल ने बताया कि 28 एवं 29 नवंबर को महायज्ञ के साथ ही सौ से अधिक दीक्षा संस्कार जन्मदिन संस्कार पुंसवन संस्कार यज्ञोपवीत संस्कार नामकरण संस्कार अन्नप्राशन संस्कार विवाह दिवस आदि संस्कार सम्पन्न हुए। कार्यक्रम में 30 से अधिक महिलाओं ने दीक्षा संस्कार प्राप्त कर यज्ञोपवीत धारण किया। 27 से 29 नवंबर तक सुबह 8 बजे से चलने वाले महायज्ञ में हजारों की संख्या में जनपद के साथ ही अन्य जनपद से आए लोगों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में भव्य नशा मुक्त आंदोलन की प्रदर्शनी के साथ साहित्य स्टॉल लगा था। साहित्य स्टॉल प्रभारी युवा कार्यकर्ता सौरभ वर्मा ने बताया कि हजारों की संख्या में साहित्य को लोगों प्राप्त किया। इस दौरान कौशांबी युवा प्रकोष्ठ के युवा मंडल एवं संस्कृति मंडल से प्रत्येक विद्यालयीय छात्रों को 2026 में वैश्विक रूप से आयोजित होने अखंड दीप एवं परम वन्दनीया माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष से जोड़ने का लक्ष्य लिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चित्रकूट उपजोन प्रभारी राम आसरे द्विवेदी पूर्व जिला जज श्री भगवान सिंह जिला समन्वयक डॉ झुन्नू चौबे शास्त्री व्यवस्थापक घनश्याम सिंह सुरेश जायसवाल राजेन्द्र प्रसाद केशरवानी भा० संस्कृति ज्ञान परीक्षा संयोजक राम सनेही श्रीवास्तव धर्मेंद्र सोनी युवा प्रकोष्ठ सह प्रभारी व मंच संचालक डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी योग प्रशिक्षक राधिका कुशवाहा नरेश चंद्र उमेशचंद्र केसरवानी राकेश अग्रहरि राजेश श्रीवास्तव विद्याधर पांडेय राम आसरे विश्वकर्मा राम लौटन रमेशचंद्र साहू डॉ. बृजेश द्विवेदी वीरेंद्र जायसवाल रामबाबू केसरवानी सौरभ वर्मा प्रेमलता नीरज देवी शिखा कुशवाहा सीता केसरवानी तनुश्री महिमा उर्मिला सीमा अंजली अर्चना करन यादव संजय शर्मा प्रियंका सुनीता हिमांशु कुमार आकाश वैदिक लल्ली निषाद शिव अवतार उमेश निषाद मनोज केसरवानी कामता प्रसाद आदि लोग रहें।

32
13427 views