logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*हेमंत सोरेन ने चौथी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, खड़गे और राहुल सहित ये नेता रहे मौजूद*

रांची : हेमंत सोरेन ने चौथी बार रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सोरेन ने राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में पद की शपथ ली। शपथ समारोह में दिशम गुरु शिबू सोरेन, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा के अखिलेश यादव, राजद के तेजस्वी यादव, प बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कल्पना मुर्मू सोरेन, गुलाम अहमद मीर, आप के अरविंद केजरीवाल, पप्पू यादव, सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस मौके पर मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी।

123
9780 views

Comment