logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*नर सेवा ही नारायण सेवा है -राजकुमार तिवारी



*रामेश्वर/ वाराणसी*
बड़ागांव क्षेत्र के अकोढ़ा गांव में गुरुवार को जरूरतमंद लोगों के बीच शाल का वितरण श्री सर्वेश्वरी समूह महिला संगठन कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव वाराणसी के तत्वाधान में किया गया।
संस्था की पूनम सिंह के नेतृत्व में अकोढ़ा गांव में दो सौ जरूरतमंद लोगों के बीच शाल का वितरण किया गया।
मालूम हो कि भगवान अवधूत राम की प्रेरणा से यहां से जुड़े भक्तों द्वारा निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यो को किया जाता है। इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी,जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह,तहसील उपाध्यक्ष विजय शंकर चौबे,विकास दत्त मिश्रा, त्रिपदा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कन्हैयालाल, बड़ागांव के पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वय सतेन्द्र सिंह,पुष्पा सिंह,पूर्व प्रधान द्वय नागेश्वर सिंह,किरन सिंह सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग शामिल रहे।

78
10238 views

Comment