logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

29 साल बाद पत्नी सायरा से अलग हुए एआर रहमानः लिखा- उम्मीद थी 30 साल पूरे कर लेंगे; वकील ने कहा- इमोशनल टेंशन से टूटा रिश्ता

एआर रहमान ने साल 1995 में सायरा बानू से शादी की थी।

ऑस्कर अवॉर्ड विजेता संगीतकार एआर रहमान (57) और उनकी पत्नी सायरा बानू शादी के करीब तीन दशक बाद अलग हो रहे हैं। सायरा की वकील वंदना शाह ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कपल के तलाक की अनाउंसमेंट की और प्राइवेसी की मांग की। इसके कुछ समय बाद एआर रहमान ने भी सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट शेयर कर इसे कन्फर्म कर दिया।
सायरा बानू की वकील वंदना शाह का ऑफिशियल स्टेटमेंट-

" शादी के कई सालों बाद मिसेस सायरा और उनके पति मिस्टर एआर रहमान ने एक दूसरे से अलग होने का कठिन फैसला लिया है। ये फैसला उनके रिश्ते के लिए महत्वपूर्ण भावनात्मक तनाव के बाद आया है। एक-दूसरे के लिए अपने गहरे प्यार के बावजूद, जोड़े ने पाया है कि तनाव और कठिनाइयों ने उनके बीच एक ऐसी खाई पैदा कर दी है, जिसे भरने में कोई भी इस समय सक्षम महसूस नहीं कर रहा है।



वकील का स्टेटमेंट सामने आने के बाद एआर रहमान ने भी सोशल मीडिया पर तलाक की अनाउंसमेंट की है।

" ऐसा लगता है कि हर चीज का अनदेखा अंत होता है। टूटे हुए दिलों के वजन से ईश्वर का सिंहासन भी कांप सकता है। फिर भी, इस बिखराव में, हम अर्थ तलाशते हैं, भले ही टुकड़ों को फिर से अपनी जगह न मिले। दोस्तों, इस नाजुक वक्त से गुजरते हुए हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।

-एआर रहमान

148
25172 views

Comment