logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा अनुसुचित जनजाति प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम बैठक हुई संपन्न


भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर राजबन्धा रायपुर मे आज आयोजित की गई थी बैठक...

सरगुजा छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियों  की  प्रथम बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर मे   भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विकास मरकाम , भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय   के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। बैठक में अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी  कमलभान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं  दिनेश कश्यप  को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उनका स्वागत किया गया तथा राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश महामंत्री  सत्यनारायण सिंह, नंदलाल मंडावी ,रामलखन पैकरा ,एमडी ठाकुर ,ब्रमनन्द ,भागीरथी , वेदप्रकाश ,सोशल मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ संशोधन सिंह ,समस्त उपाध्यक्ष मंत्रीगण जिलाध्यक्ष एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारी इस बैठक मे विशेष अजजा मोर्चा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मरकाम  सहित अध्यक्ष महामंत्री सहित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे !

-ओमप्रकाश सिंह सरगुजा छत्तीसगढ़


296
14969 views

Comment