logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महंत उमाकांतगिरी महाराज व भक्तों ने किया पौधरोपण


समदड़ी। बाबा रामदेव मंदिर के पास सार्वजनिक मैदान खंडप में महंत उमाकांतगिरी महाराज के सानिध्य में वटवृक्ष के पौधे लगाए गए। भामाशाह तेजसिंह दहिया ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल रत्न हैं। शुद्ध पर्यावरण के लिए हमें अपने जीवन से ज्यादा इसकी देखभाल की जरूरत है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। आज पेड़ों की कटाई होने से हमें कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं को झेलना पड़ रहा है। समदड़ी उपप्रधान शैतानसिंह भाटी ने कहा कि पौधरोपण सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण स्वच्छ है तभी जीवन स्वस्थ्य है। पौधे जब बड़े होते हैं तो यह हमें फल, फूल व छाया सहित जीवन जीने के लिए आक्सीजन देते हैं। महंत उमाकांतगिरी महाराज ने भामाशाह तेजसिंह दहिया कोआशीर्वाद देते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधरोपण कर उनका संरक्षण करने की बात कही।इस अवसर पर तेजसिंह दहिया,धीरेन्द्रसिंह राठौड़, हरिसिंह भाटी, जोरावरसिंह भायल, गणपतसिंह, भावेश सेन, आदि उपस्थित थे।
खंडप से रोहित जोशी की रिपोर्ट

142
3641 views

Comment