logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कालेज में सफाई के दौरान कंकाल मिलने से मचा हडकंप

वाराणसी। कचहरी के समीप स्थित जेपी मेहता इंटर कालेज में आज लॉकडाउन के बाद खुलने पर सफाई के दौरान मानव कंकाल मिलने से मचा हडकंप गया।

इस संदर्भ में प्रधानाचार्य एनके सिंह ने बताया कि कालेज कोरोना काल के बाद से बंद चल रहा था। कालेज में कोविड के दौरान शेल्टर होम भी बनाया गया था। सम्भवत: उसी समय किसी की मौत हो गई हो या किसी की हत्या कर शव को कालेज के  कक्षा में बेंच के नीचे फेंक दिया गया हो।

आज स्कूल के सफाई के दौरान मानव कंकाल मिलने की जानकारी मिली। जिसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मानव कंकाल को कब्जे में ले लिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम  भी जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ज्ञात हो पाएगी। फिर भी कारण स्पस्ट नहीं हुआ तो विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।

254
15010 views
1 shares

Comment