क्षत्रिय सभा के रामराज सिंह बने जिला अध्यक्ष
सरवानखेड़ा। श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा (भारत) के श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुंवर देवेंद्र सिंह राणा ने कठेठी निवासी रामराज सिंह को कानपुर देहात का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है उनके मनोनयन की जानकारी पर संदीप सिंह , रामकृपाल सिंह, राकेश सिंह , सत्यम सिंह आदि लोगो ने खुशी जताई। रामराज सिंह ने बताया की राष्ट्रिय अध्यक्ष ने दो माह के अंदर कार्यकारणी गठन के निर्देश दिए है। जल्द ही कार्यकारणी गठित कर संगठन को मज़बूत बनाया जायेगा। (संवाद)