logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ


बड़हलगंज  : बडहलगंज विकास खंड के कावेरी देवी महिला महा विद्यालय गायघाट पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर स्वयं सेविकाओ को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। अनुशासन ही व्यक्ति को महान बनाता है। सेवा योजना के माध्यम से व्यक्ति के जीवन को अनुशासित कर आचरण की शुद्धता लायी जा सकती है। विशिष्ट अतिथि बनवारी प्रसाद ने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम से व्यक्ति के जीवन को अनुशासित करती है।उन्होंने ऐसे कार्यक्रम करने के लिए साधुवाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतन्त्र सिंह ने किया। संचालन बलविंदर प्रजापति ने किया।
इस दौरान रामनगीना त्रिपाठी,हरेन्द्र त्रिपाठी,विनीता पान्डेय,पूजा सोनकर,माया आदि लोग मौजूद थे।

262
14904 views

Comment