logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गजहड़ा ने जाइपार को हराया

गजहड़ा ने जाइपार को हराया 
बड़हलगंज  : बड़हलगंज विकास खंड के सकराखोर गांव में चल रहे महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता के बुधवार को खेले गये तीसरे क्वाटर फाइनल मुकाबले में गजहड़ा ने जाइपार को हरा दिया। गजहड़ा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जाइपार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 113 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गजहड़ा की टीम ने 7 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन बनाकर मैंच को जीत लिया। मैन आफ द मैच सोनू को चुना गया। इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारम्भ समाज सेवी बबलू शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंपायर सोनू,प्रिंस उदघोषक वीरेन्द्र,स्कोरर सर्वेश यादव रहे।
इस अवसर पर आयोजक सत्यव्रत दूबे राम,अनंत कुमार,अनुप,रविन्द्र यादव,गौरव दूबे आदि लोग मौजूद थे।

271
17523 views

Comment