logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिसवा, सिंदुरिया मार्ग पर व्यापक धांधली और भ्रष्टाचार विभागीय मानक की उडाई जा रही धज्जिया।

महराजगंज:- महाराजगंज लोक निर्माण विभाग द्वारा सिंदुरिया से सिसवा मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं जिसकी शिकायत सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग लखनऊ से मिल कर की उसके पश्चात आज जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी महाराजगंज को भी शिकायती पत्र देकर जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात की। विधायक ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार माननीय पंकज चौधरी जी और हम जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयास से सिंदुरिया सिसवा मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिली। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के मिलीभगत से सड़क निर्माण में व्यापक धांधली और भ्रष्टाचार किया जा रहा है। हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है। सरकार के धन का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। उक्त सड़क निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाई गई, घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जिसके कारण सड़क जल्द खराब होगी। इसकी शिकायत मैने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग लखनऊ और जिलाधिकारी महाराजगंज से की है। स्थानीय स्तर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से कई बार मौखिक और दूरभाष से शिकायत की किंतु विभाग की लापरवाही और उदासीनता के कारण उच्चाधिकारियों से शिकायत की। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री जी से भी मिलूंगा और शिकायत करूंगा।

171
1729 views

Comment