logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धोबौली को हरा बाल भीटी बना बिजेता


बड़हलगंज(गोरखपुर)।  : बड़हलगंज विकास खंड के सकराखोर में चल रहे महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल मुकाबले में बाल भीटी ने धोबौली को हरा दिया।

मंगलवार को खेले गये क्वाटर फाइनल मुकाबले में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाल भीटी ने 12 ओवर में 102 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धोबौली की टीम 8 ओवर में  सभी विकेट खोकर 98 रन ही बना पाई। आल राउंडर प्रदर्शन करने पर बाल भीटी के निशांत को मैन आफ द मैच चुना गया।

इसके पूर्व मैच का शुभारम्भ बसपा नेता चंचल पान्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंपायर सोनू व प्रिन्स,उदघोषक टोनी तिवारी,स्कोरर सर्वेश यादव रहे। इस अवसर पर आयोजक सत्यव्रत दूबे राम,सूरज पान्डेय,मुन्ना पान्डेय आदि लोग मौजूद थे।

263
14972 views
3 shares

Comment