logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कौशाम्बी- सात साल की मासूम बच्ची के साथ रेप,

यूपी के कौशाम्बी जिले में दो लड़कों ने एक सात साल की मासूम के साथ टॉफी दिलाने का लालच देकर रेप की घटना को अंजाम दिया है,मासूम को खोजने निकले परिजनों को मासूम बच्ची खेत में खून से लथपथ मिली तो परिजनों के होश उड़ गए,आनन फानन में परिजन मासूम को अस्पताल ले गए और इलाज के लिए भर्ती किया,जहा गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है।परिजनों ने गांव के ही दो लड़कों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है,पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है,वही आरोपी दोनों लड़के फरार बताए जा रहे है।
घटना मोहब्बतपुर पैंसा थाना क्षेत्र की बीती रात की है जहा सात साल की मासूम बच्ची गांव में आई हुई बारात देखने के लिए घर से गई थी,जब वह रात में 8 बजे तक वापस नहीं लौटी तो मासूम बच्ची की दादी उसे खोजने निकली,काफी खोजने पर ईदगाह के पीछे मासूम बच्ची नग्न हालत में खून से लथपथ मिली,मासूम को खून से लथपथ देखा तो उनके होश उड़ गए।परिजन मासूम बच्ची को ग्रामीणों की मदद से होश में लाए और उसे अस्पताल ले गए।
मासूम बच्ची ने होश में आने के बाद उसने मोहल्ले के ही नीरज सोनकर और मोहित सोनकर पर टॉफी दिलाने के बहाने से लेजाकर गलत काम करने का आरोप लगाया है।परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत थाना पुलिस से की,पुलिस ने दोनो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

224
22958 views

Comment