logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रोहतास जिला का 52 व स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किया गया



वारिस अली वरिष्ठ पत्रकार

रोहतास जिला स्थापना दिवस पर बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह डीएम उदिता सिंह एसपी रौशन कुमार एडीएम चन्द्रशेखर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर दो दिवसीय समारोह का उद्घाटन किया।
स्वास्थ्य विभाग, सखी वन स्टॉप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन सहीत विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल का जायजा भी लिया।
सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि रोहतास जिला सामाजिक, सांस्कृतिक ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक तथा राजनीतिक आदि सहित कृषि के क्षेत्र में शुरू से ही सम्पन्न रहा है। इस जिले का अपना एक स्वर्णिम इतिहास रहा है। उक्त विचार रोहतास जिले के 52वाँ स्थापना दिवस का उद्घाटन करते बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह प्रकट कर रहे थे। उन्होंने रोहतास के विकास को गति देने के लिए जिला पदाधिकारी उदिता सिंह तथा जिले में शांति-सौहार्द हेतु पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार को धन्यवाद दिया। जिले के स्थापना दिवस की शुरूआत प्रभातफेरी से हुई। शाम में स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिला दंडाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय, वरीय उप समाहर्ता ओमप्रकाश लाल तथा जिला कला संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार सहित जिले के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शायर मतीन सासारामी, उषा सिंह एवं रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

10
6254 views

Comment