logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छठ पूजा के आखिरी दिन कल सुबह दिया जाएगा उषा अर्घ्य....

आज गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को छठव्रतियों ने पहला अर्घ्य प्रदान किया। वहीं शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को छठ का दूसरा अर्ध्य दिया जाएगा। छठ महापर्व को लेकर सोनभद्र के कई घाटों के किनारे भव्य तैयारी की गई है।
छठ महापर्व के कारण तालाबों के घाटों की सूरत काफी निखर गई है। बल्बों की रोशनी, टेंट, बैरिकेडिंग के साथ व्रतियों के लिए अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में स्थित बढ़ौली घाट पर काफ़ी छठव्रतियों की भीड़ नजर आई। मौके पर पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा हेतु तैनात रही। एस०आई० राम सिंहासन शर्मा और आरक्षी अजीत यादव एवं अनूप मौर्य ने बढ़ौली घाट पर सुरक्षा का कमान संभाले रहे।

180
13121 views

Comment