logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पन्ना प्रमुखों को जीत का मंत्र देंगे योगी: 8 नवंबर को गाजियाबाद से करेंगे प्रचार अभियान की शुरुआत, 3 दिन में 9 सभाएं

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से करेंगे। 8 नवंबर को वो गाजियाबाद आएंगे। शाम 4 बजे सरस्वती शिशु मंदिर नेहरूनगर में गाजियाबाद विधानसभा के सभी पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में शामिल होंगे।

सूत्रों ने बताया कि सीएम तीन दिन में सभी 9 विधानसभा सीटों पर कार्यक्रम करेंगे, जहां उपचुनाव होना है। यानि एक दिन में वो तीन सीटों को कवर करेंगे। 8 नवंबर को गाजियाबाद आने से पहले वो मीरापुर और कुंदरकी में भी सभाएं कर सकते हैं।

गाजियाबाद शहर विधानसभा उप चुनाव के मुख्य चुनाव संयोजक एवं पूर्व महापौर आशु वर्मा ने बताया- इस सम्मेलन में शहर क्षेत्र के सभी पन्ना प्रमुख आएंगे। मुख्यमंत्री उन्हें जीत का मंत्र देंगे। इसके अलावा पन्ना प्रमुखों से वो मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगे।

उधर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य 7 नवंबर को गाजियाबाद आएंगी। वो नवयुग मार्केट स्थित चुनाव कार्यालय पर महिला मोर्चा की बैठक करेंगी।

गाजियाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव 20 नवंबर को होना है। इससे पहले चुनाव की तारीख 13 नवंबर थी। तारीख आगे बढ़ने से ये माना जा रहा था कि सीएम का कार्यक्रम भी आगे बढ़ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे
पहले से निर्धारित तारीख 8 नवंबर को ही गाजियाबाद आ रहे हैं।

इससे पहले अखिलेश यादव ने भी इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत 5 नवंबर को गाजियाबाद से की थी। यहां अखिलेश ने गाजियाबाद से गाजीपुर का नारा दोहराया था।

57
5852 views

Comment