logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बड़कुंवर गागराई को मंझगांव से मिल रहे अपार जनसमर्थन व लोकप्रियता से घबरा कर झामुमो द्वारा उनके प्रचार वाहन को रोका जा रहा है ।

अखंड भारत न्यूज़
कोल्हान/मंझगांव
5 नवंबर 2024


झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का एलान होते ही सभी राजनीतिक दल तैयारियां में लगे हुए है नामांकन प्रक्रिया के बाद सभी दल अपने अपने प्रचार प्रसार में लगे है
वर्तमान झामुमो की सरकार रही 5 साल दावे भी किये बड़े बड़े लेकिन हकीकत कुछ और ही है
विगत 10 वर्षों से मंझगांव विधानसभा में झामुमो के विधायक है लेकिन 2024 में भाजपा पार्टी द्वारा जनकल्याण के मुद्दे से घबराकर विधायक के इशारे पर झामुमो के कार्यकर्ता अपने बच्चों के संग गाँव में चेकनाका बनाकर रोकने का कार्य कर रहे
कांग्रेस झामुमो हर चुनाव में बात संविधान की करती है लेकिन संविधान के नियम को ताक पर रखकर अन्य दलों को रोककर भय का माहौल बनाकर फिर से सत्ता पाना चाहती है ।
बड़कुंवर गागराई ने कहा - झामुमो के नेता 10 वर्षों के हिसाब न देने के डर से चुनाव प्रचार वाहन रोकने का काम कर रही है ।
मंझगांव की जनता सब हकीकत जान चुकी है ।
झामुमो के कार्यकर्ता झूठ , अफवाह फैलाकर आदिवासियों की जमीन हड़पने का षड्यंत्र कर रहे है 293 एकड़ भूमि बड़ा लगड़ा और नीलचक्रपदा ग्राम के अंतर्गत हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज को दिया है मानकी मुंडा व ग्रामीणों को पौधे रोपण के नाम पर झूठ बोलकर खनन कंपनी को देने का काम किया है मंझगांव में पेड़ पौधे की कमी नही कमी है जल की कमी है एक अच्छे अस्पताल की , कमी है शिक्षा की जोकि झामुमो और कांग्रेस आदिवासियों को शिक्षित होते नही देखना चाहती ।
भाजपा की सरकार बनते ही सरना धर्म कोड और हो भाषा को 8वीं अनुसूची में लाने का काम करेंगे ताकि क्षेत्र के बच्चे अपने भाषा से ही उच्च शिक्षा प्राप्त करे ।।

329
6152 views

Comment