logo

औषधीय पदार्थों से युक्त सामग्री से पर्यावरण रक्षार्थ यज्ञ किया

औषधीय पदार्थों से युक्त सामग्री से पर्यावरण रक्षार्थ यज्ञ किया

कांशीराम नगर क्षेत्र में मुरादाबाद के सबसे अधिक वायु गुणवत्ता अति प्रदुषित होने पर आर्य समाज, प्रकृति सेवा समिति मुरादाबाद और मुरादाबाद प्रेशर ग्रुप मुरादाबाद ने औषधीय पदार्थों से युक्त सामग्री से द्वारिकाधीश मंदिर कांशीराम नगर में वृहद यज्ञ किया गया।यज्ञ आर्य पुरोहित वीरेंद्र आर्य ने पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल संग रविता पाल की यज्ञमानी में वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न कराया।

इस अवसर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी, आकांक्षा इंटर कालेज के संस्थापक,पूर्व प्रधानाचार्य ब्रजपाल सिंह यादव रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञानेंद्र गांधी ने बताया कि दीपावली की आतिशबाजी से प्रतिवर्ष वायु प्रदुषित हो जाती है जो मानव जीवन के लिए बहुत हानिकारक होती है। इससे सांस लेने में परेशानी होती है।यज्ञ एक ऐसी वैज्ञानिक क्रिया है जो प्रदुषित वायु को शुद्ध करती है। यज्ञ सामग्री अल्प मात्रा में होने पर भी हींग की तरह दूर तक वातावरण को सुगंधित कर देती है। पर्यावरण विद् विपिन कुमार गुप्ता, रामसिंह विष्ट ने भी पर्यावरण रक्षार्थ यज्ञ का महत्व बताया।

इस अवसर पर रमेश सिंह आर्य,अजब सिंह आर्य, लोकेश आर्य डा आलोक कुमार,प्रिंस कुमार, देवयानी,गुंजिता पाल,यवनपाल आदि उपस्थित रहे।

0
12 views