logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बुलंदशहर खुर्जा विधायक का का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया

उत्तर प्रदेश बुलंदशहर की खुर्जा तहसील की विधायका श्रीमती मीनाक्षी सिंह का जन्मदिन दिनांक 3 नवंबर को कैंप कार्यालय नवल विहार खुर्जा में बहुत ही धूमधाम के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। इस अवसर पर सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सभी वर्ग के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे चाहें वह बुजुर्ग हों ,युवक हो नवयुवक हों या फिर नर नारी हों। सभी ने विधायका श्रीमती मीनाक्षी सिंह जी का मुंह मीठा करके जन्मदिन बहुत ही उत्साह एवं धूमधाम से बनाया। तो वहीं फूलों की बड़ी माला पहनाकर भी उनका भव्य स्वागत किया गया। तो किसी ने उपहार देकर व तलवार देकर पगड़ी पटका पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता अपने सैकड़ो सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने उपहार देकर भव्यता में चार चांद लगा दिए।
इस दौरान ऐसा देखने को मिला खुर्जा की लोकप्रिय विधायका श्रीमती मीनाक्षी सिंह एक ऐसा चेहरा बन गई है जो विधानसभा के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। नगर में हाईवे को सुंदर, रामणीक बनाने में उनका सहयोग रहा हो या लाइट लगवाने में या जरूरतमंदों, गरीबों, असहाय की सेवा में व अन्य सेवाओं में। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के लिए उन्होंने अपने पी आर ओ को भी अधिकृत कर रखा है। जो जनता की समस्याओं को सुनते हैं और उनका तत्काल समाधान करने का प्रयास करते हैं।

151
5641 views

Comment