logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर निगम चुनाव लडने वाले दावेदार पार्षदों में मची होड़

शशिलता पांडेय (फरीदाबाद)
हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही नगर निगम पार्षद की चुनाव लडने वालों में होड़ मचना शुरू हो गया है। नगर निगम में चुनाव लडने वाले दावेदारों ने अपनी जोर आजमाइश करना शुरू कर दिया है। त्योहारी सीजन में नगर निगम की चुनाव लडने वाले दावेदारों ने शहर में जगह-जगह अवैध रूप से होर्डिँग लगाकर जहां एक ओर शहरवासियों को बधाई दी है, वहीं दूसरी ओर होर्डिंग पर पार्षद पद उम्मीदवार लिखवाकर यह भी बता दिया कि वह भी चुनावी दंगल में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। फरीदाबाद की जगह 4जगह कॉलोनियों, गलियों व मोहल्लों सहित शहर की प्रमुख रोड पर खंबों पर इन दिनों होर्डिंग की भरमार लगी हुई है।
जिनमें से अधिकत्तर होर्डिंग उन लोगों के हैं, जो पार्षद पद के लिए चुनावी दंगल में उतरने की या तो स्वयं तैयारी कर रहे हैं या फिर वह अपनी पत्नी को चुनाव समर में उतारने के लिए आतुर है। दीवाली गोवर्धन और छठ पूजा के मौके पर इन लोगों ने अपने-अपने चहेते नेताओं के फोटो युक्त होर्डिंग तैयार कराकर खंबो में लगवा दिए। एक वार्ड से चार से पांच पार्षद पर उम्मीदवार अभी से ही अपने नेताओं से टिकट पाने के लिए जुगत बैठा रहे हैँ। इतना ही नहीं यह लोग अभी से ही अपने-अपने वार्ड में लोगों से संपर्क करने में जुट चुके हैँ। दावेदारी करने वाले नेता पार्टी के बड़े नेताओं से अपने लिए सिंबल देने की खूब जोर लगा रहे है। माना जा रहा है की नागर निगम चुनाव दिसंबर या नए साल के जनवरी माह में होने की पूरी संभावना दिख रही है।

(उपरोक्त लेखक के निजी विचार है)

151
6226 views

Comment