logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिकनिक मनाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत 7 दोस्तों के साथ छोटा जबलपुर घूमने गया था नहाते समय डूबा

रिपोर्ट सचिन श्रीवास्तव

नरसिंहपुर जिले के चीचली थाना क्षेत्र में पुराना थाना निवासी 22 वर्षीय नीलेश कुमार कुशवाहा की पिकनिक के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को नीलेश अपने 7 दोस्तों के साथ छोटा जबलपुर पिकनिक मनाने गया था और नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। 12 घंटे बाद मिला युवक का शव

हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग, गाडरवारा और चीचली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और रेस्क्यू दल ने रातभर कोशिश की। लगभग 12 घंटे के बाद युवक का शव बरामद किया। चीचली पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

चीचली थाना प्रभारी रोहित पटेल ने बताया कि नीलेश नाम का युवक अपने 5-6 साथियों के साथ छोटा जबलपुर गया हुआ था इसी दौरान पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई गई। आज शनिवार दोपहर उसका शव बरामद हुआ है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।छोटा जबलपुर वन विभाग क्षेत्र में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था का अभाव बना हुआ है

158
8024 views

Comment