logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बड़े हर्षउल्लास के साथ गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौशाला में की गई गायों की पूजा

सूरतगंज बाराबंकी योगी आदित्यनाथ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गो आश्रय स्थलों में भव्य गो पूजन का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इस पूजा में गायों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
निर्देशों के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के विकास खंड सूरतगंज की ग्राम पंचायत रिछला स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल पर नवचेतना संघ प्रमुख राजेश वर्मा पूर्व सांसद प्रतिनिधि समर सिंह वर्मा संयोजक सूरतगंज ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र वर्मा ब्लॉक महामंत्री राकेश मिश्रा महामंत्री अवधेश शुक्ला सरोज कुमार शर्मा उर्फ बबलू उपाध्यक्ष चंद्रेश पांडे उपाध्यक्ष प्रमोद पाल ब्लॉक महामंत्री अब्दुल जब्बार मुनेश्वर दास बाबा ब्लॉक मीडिया प्रभारी सुनीत मिश्रा महेश पाल मनोज पाल मिल्की राम चौहान संगठन महामंत्री सतीश चंद्र वर्मा ग्राम अध्यक्ष अवधेश वर्मा मौजूद रहे।इस मौके पर गौशाला में हवन पूजा कर बड़े ही धूमधाम से गाय को चंदन तिलक माला फूल चना, गुड़, केला, आदि खिलाकर राजेश वर्मा, रामचन्द्र वर्मा प्रधान प्रतिनिधि, डॉ बी आर पाटिल ने हवन पूजन किया । कार्यक्रम आयोजक ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

209
5021 views

Comment