logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिसका कोई नहीं उसकी पुलिस, नानपुर चौकी प्रभारी रविंद्र पवार व उनकी टीम ने गरीबों के साथ मिठाई दीए आदि देकर मनाई दिपावली



हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेवर थाना क्षेत्र के गांव नानपुर में स्थित पुलिस चौकी कार्यवाहक प्रभारी उपनिरीक्षक रविंद्र पवार, उपनिरीक्षक अखिलेश, कांस्टेबल सचिन कुमार, पत्रकार कपिल मोरल ने गरीबों और असहाय लोगों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। दीपावली की पूर्व संध्या पर पुलिस ने गरीब, असहाय लोगों और बच्चों के बीच जाकर सभी को मिठाई, मोमबत्ती, फल आदि वितरित कर उनके साथ दीपावली पर्व मनाया और लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उपनिरीक्षक रविंद्र पवार ने कहा कि यदि हम अपने आसपास के ऐसे लोगों के साथ खुशियां बांटेगे तो वे दोगुना हो जाएंगी। पुलिस के साथ दीपावली मनाकर सभी लोगों और बच्चों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे तथा सभी ने पुलिस का धन्यवाद किया। पत्रकार कपिल मोरल ने बताया कि दीपावली पर छुट्टी ना मिलने से घर न जाने वाले पुलिसकर्मियों ने इस बार दीपावली की खुशियां जरूरतमंद परिवार के साथ दुगनी की हैं। जिनका कोई नहीं होता इस दीपावली पुलिसकर्मी पुत्र, भाई बनकर उनके घर पहुंचे तथा उन्हें फल, मिठाई, दीपक, पोस्टर, फुलझड़ी आदि उपहार के रूप में दिए। जिसे पाकर गरीबो के चेहरे पर मुस्कान नजर आ गई।

153
3803 views

Comment