logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाजियाबाद में मनचले को पुलिस ने किया गिरफ्तारः ट्यूशन से लौट रही छात्राओं से कर रहा था छेड़छाड़, विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी दी

मोदीनगर की एक कॉलोनी में ट्यूशन से लौट रही छात्राओं से मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। मनचला छात्राओं का पीछा करते हुए उनके घर में घुस गया। विरोध करने पर मनचले ने चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। शोर मचाने पर मनचला वहां से भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मनचले ने दी तेजाब डालने की धमकी

पीड़ित युवती ने बताया कि सोमवार शाम वह अपनी बहन के साथ दूसरे मोहल्ले में ट्यूशन पढ़ने गई थी। रात के समय दोनों बहनें घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी बीच एक मनचला उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्राओं ने उसे झमझाने प्रयास किया मगर वह उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया। विरोध करने पर आरोपी मनचला मारपीट करने लगा और उनके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इससे छात्राएं दहशत में आ गईं। उन्होने किसी तरह साहस दिखाकर शोर मचा दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर गोविंद जोशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

1
7618 views

Comment