logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाजियाबाद में डेयरी में घुसकर दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगः गैंगस्टर ने दीवार फांदकर बचाई जान, पुरानी रंजिश में किया जानलेवा हमला

गाजियाबाद के मोदीनगर में निवाड़ी के गांव नंगला मूसा में पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने डेयरी में घुसकर गैंगस्टर राहुल उर्फ कालू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में गांवों में भगदड़ मच गई। गैंगस्टर ने दीवार फांदकर अपनी जान बचाई। गोली लगने से एक बकरी घायल हो गई। पुलिस ने तीन नामजद सहित चार के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।

वर्तमान में गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन निवासी राहुल उर्फ कालू मोदीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने अभी उस पर और उसके दो साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। राहुल की पत्नी करिश्मा की ओर से दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के अनुसार, उसका पति राहुल निवाड़ी के गांव नंगला मूसा में पशुओं की डेयरी करता है। देर रात राहुल डेयरी पर था।

पुरानी रंजिश हमले की वजह

तभी पुरानी रंजिश के चलते जलवीर पंडित अपने तीन सा थियों के डेयरी में घुस गया और राहुल पर जान लेने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। राहुल जान बचाने के लिए दीवार फांदकर भाग गया। एक गोली वहां बंधी बकरी को लगी। पुलिस ने भागे गैंगस्टर राहुल और उसके साथी को गिरफ्तार लिया। पुलिस के अनुसार, राहुल पहले जलवीर पंडित उर्फ जल्लू के लिए काम करता था।
कुछ दिन बाद दोनों अलग हो गए। पुलिस को दोनों गिरोह के बीच गैंगवार की आशंका सताने लगी। गैंगस्टर राहुल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि करिश्मा की तहरीर पर दिल्ली की झिलमिल कालोनी निवासी अश्वनी उर्फ आशु चौहान और भोजपुर के गांव दौसा बंजारपुर निवासी दीपक उर्फ छोटू और जलवीर पंडित और एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

5
13136 views

Comment