logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग इलाके में सेना के दो वाहनों पर आतंकी हमले

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग इलाके में सेना के दो वाहनों पर आतंकी हमले में दो जवान बलिदान हो गए। काफिले में मौजूद सेना के दो पोर्टर की भी मौत हुई है।अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने गुलमर्ग के नागिन पोस्ट के पास बोटापथरी में घात लगाकर हमला किया। अचानक हुई गोलीबारी में चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन गहरी खाई में गिर गया।

हमले में जख्मी सात लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो जवान व दो पोर्टर की मौत हो गई। तीन अन्य जवानों का इलाज चल रहा है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। हालांकि रात होने के कारण तलाशी अभियान में मुश्किल आ रही है। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
हमला जवानों के एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट में आवाजाही के दौरान हुआ।

138
4746 views

Comment