logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर परिषद के द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण किया गया

कार्यपालक पदाधिकारी एवं अध्यक्ष पार्षद प्रतिनिधि के द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण किया गया

वारिस अली डेहरी ऑन सोन

डेहरी डालमिया नगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी समेत अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधियों के द्वारा सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था को बनाए जाने के लिए किया था संभव योगदान करने का निर्णय लिया गया तथा आवश्यक कार्रवाई की जिम्मेदारी चेयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू चंद्रवंशी को दिया गया इसकी जानकारी हमारे वरिष्ठ पत्रकार वारिस अली को धनंजय सिंह यादव ने दिया उन्होंने कहा कि सोन नदी के किनारे तथा अन्य जगहों पर व्रत करने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा इसी के तहत
मुख्य पार्षद शशि कुमारी के नेतृत्व में डेहरी डालमियानगर के सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया गया एवं एवं सभी छठ घाट को सफाई एवं बार्केटिंग एवं छठ के संबंधित जितने भी कार्य हैं करने का निर्देश दिया गया इस निरीक्षण में कार्यपालक पदाधिकारी डॉक्टर सुजीत कुमार गुड्डू चंद्रवंशी पार्षद चंदन कुमार पार्षद प्रतिनिधि राजू सिंह आकाश कुमार पप्पू गुप्ता एवं धनंजय सिंह नगर अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल उपस्थित थे

27
6829 views

Comment