logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्य प्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष को दी जान से मारने की धमकी पत्नी से पूछा मैं बैंक कर्मी हूं

सिवनी मालवा- मध्य प्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राममोहन रघुवंशी को बानापुरा सिवनी मालवा में रहने वाले व्यक्ति मनीष रघुवंशी पिता मनमोहन रघुवंशी जिनका मोबाइल नंबर 7999796573 के द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई है।

दोपहर में संबंधित व्यक्ति ने उनकी पत्नी के मोबाइल पर फोन लगाकर पूछा कि मैं बैंक से बोल रहा हूं उन्हें लोन लेना है संबंधित व्यक्ति द्वारा 10 बार फोन करके पूछा गया कि उनका मोबाइल नंबर बता दो मोबाइल नंबर नहीं दिया गया तथा मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया गया उसके पश्चात संबंधित व्यक्ति द्वारा मोबाइल नंबर पता करके राम मोहन रघुवंशी को फोन लगाया गया तथा मोबाइल पर गली- गलौज करने लगा एवं जान से मारने की धमकी दी।

शाम को जब रघुवंशी बाजार गए हुए थे तब उक्त व्यक्ति उनके मकान पर आया तथा पत्नी से पूछने लगा कि राममोहन रघुवंशी कहां है मैं इसे जान से मार दूंगा आप उसका पता बताओ इस बात से परेशान होकर प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा थाना प्रभारी सिवनी मालवा अमन सिंह उईके को लिखित में शिकायत की गई है तथा जब शिकायत की गई तब भी उक्त व्यक्ति का फोन आया था।

रघुवंशी द्वारा थाना प्रभारी को बताया गया उक्त संबंध में  कि मैं उक्त व्यक्ति को नहीं जानता हूं तथा बार-बार फोन करके परेशान किया जा रहा है यदि किसी भी प्रकार की भविष्य में घटना होती है तो उक्त व्यक्ति जिम्मेदार रहेगा।

46
6016 views

Comment