logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खूब फल-फूल रहा है गो तस्करी का गोरख धंधा |


नोनीहाट/मनीष शर्मा
दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में गौधन न्याय योजना की उड़ रही धज्जियां। हर सप्ताह हजारों की तादाद में हो रही गौ तस्करी कुंभकरण के गहरी नींद मे सो रहे है शासन प्रशासन | बस लोगों को दिखाने के लिए और सुर्खियां बटोरने के लिए समित है। गौ तस्करो के इशारे पर शाम 4:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक अलग-अलग टोलियों में क्रूरता पूर्वक मारते पीटते बिना रुके सारी रात चलता है गौ तस्करी का सिलसिल | दुमका-भगलपुर मुख्य मार्ग पर रोज़ाना शाम 4 से लेकर सुबह 5 बजे के बिच बड़ी संख्या में मवेशियों को पैदल हांकते हुए ले जाया जाता है। तस्कर दुमका-भगलपुर रेलवे ट्रैक के किनारे भागलपुर से दुमका की ओर 200 से 300 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक हांकते हुए ले जाया करते है। कभी-कभी ये संख्या अलग-अलग टोलियो में बांट दी जाती है और मवेशियों की संख्या लगभग एक हजार से पंद्रह सौ के बीच की होती हैं ये लोग मवेशियों को क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते , बिना रुके मवेशियों को भूखे प्यासे पैदल हांककर ले जाते हैं। इन तस्कर की मदद करने के लिए प्रशासन भी नतमस्तक रहती है ताकि उनके काम में किसी प्रकार का कोई व्यवधान ना पहुँचे। बहरहाल मवेशी तस्करी पर लगाम लगाने के लिए उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशों की स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रभारी धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। गाहे बगाहे छोटी मोटी कार्यवाही भी होती है लेकिन ज्यादातर मामलों में मुख्य तस्करों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ नही पहुंच पाते या फिर निजी स्वार्थ से अभिभूत जिम्मेदार अधिकारी गौ तस्करों को अभयदान दे रहे है | शायद इसी वजह से मवेशी तस्करों के हौसले बुलंद हैं और हंसडीहा थाना क्षेत्र मवेशी तस्करों के लिए सुरक्षित व महफूज ठीकाना बन चुका है तथा हंसडीहा थाना क्षेत्र में लंबे समय से मवेशी तस्करी का अवैध कारोबार फल फूल रहा है और तस्कर बेखौफ होकर गौ वंशो की धड़ल्ले से तस्करी किए जा रहे है। आए दिन मवेशी तस्करी के मामले दैनिक अखबारों में मुख्य पेज पर सुर्खियां भी बनती हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी छोटी मोटी कार्यवाही कर अपनी पीठ थपथपा लेते हैं लेकिन मावेशी तस्करी को लगाम लगाने में असफल नजर आते हैं। खबर प्रकाशन के बाद यह देखना लाजमी होगा कि हंसडीहा थाना क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय चल रहे तस्करों के बुलंद हौसलो पर लगाम लगाने के लिए शासन प्रशासन आखिर क्या कार्यवाही करती है।

161
30928 views

Comment