logo

आक्रोशित निगम कर्मियों ने निगम का घेराव कर जमकर की नारेबाजी

*आक्रोशित निगम कर्मियों ने निगम का घेराव कर जमकर की नारेबाजी, 18 सूत्रीय मांगों में से 11 पर बनी सहमति, जिसमें प्रमुख मालिकाना हक, सफाई कर्मियों को त्योहार के पूर्व वेतन, रविवार की छुट्टी व अन्य पर आयुक्त की लगी मुहर।*

संवाददाता भगवानदास शाह
बुरहानपुर। मंगलवार को निगम सफाई कर्मचारियों का अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर गुस्सा फूट पड़ा, कर्मचारी मांगों को लेकर 4 घंटे निगम कार्यालय में डटे रहे, और आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कई सफाई कर्मी महिलाएं आयुक्त से मिलने के लिए उनके केबिन में जाने की जिद पर अड़ी रही, लेकिन उन्हें समझाइश देकर बाहर ही रोका गया। बता दे कि निगम गेट के बहार 2 सफाई कर्मियों में रोहित अशोक दिग्वाल और अभिषेक जगदीश करोसिया भूख हड़ताल पर भी बैठ गए थे। लेकिन स्थिति बिगड़ते देख निगम आयुक्त द्वारा कर्मचारियों को चर्चा करने के लिए केबिन में बुलाया गया। जिसके बाद 2 घंटे निगम कर्मियों ओर आयुक्त के बिच मांगों को लेकर चर्चा की गई। बता दे कि जिन अधिकारयों द्वारा वाल्मीकि जयंती पर सफाई कर्मचारियों को अवकाश नहीं दिया गया था, उन पर भी कार्रवाई करने का आयुक्त द्वारा कहा गया है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के प्रदेश महामंत्री कालू जंगाले ने बताया कि 18 सूत्रीय मांगों को लेकर मांग पत्र दिया गया था, जिसमें से 11 मांगों पर आयुक्त संदीप श्रीवास्तव एवं कर्मचारियों में आज सहमति बनी, ओर बाकी लंबित मांगों को भी जल्द ही पूरा करने का निगम आयुक्त ने आश्वासन दिया है। वही निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि लंबित मांगों में स्थाई पद पर 463 दैनिक वेतन भोगी, मस्टर, विनियमित कर्मियों की 50 लाख की ईपीएफ राशि का भुगतान दिवाली के बाद खातों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर के पूर्व रेगुलर कर्मियों को शेष वेतन के साथ ठेका पद्धति में कार्य कर रहे कर्मचारियों को 2 माह का वेतन दिया जाएगा। वहीं वाल्मीकि समाज के मीडिया प्रभारी एवं वाल्मिकी संगठन के संस्थापक उमेश जंगाले ने बताया कि निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में आवंटित स्वीपर क्वार्टरो में रह रहे लोगों को भी मालिकाना हक देने पर सहमति बनी है, जिनकी भूमि, भवनों की रजिस्ट्री कराई जाएगी। और क्वार्टरों में निवासरत लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत भवन भी बनाकर दिए जाएंगे। इससे शासन के कोष में भी करोड़ों रुपयों की वृद्धि होंगी। उन्होंने बताया कि रविवार की छुट्टी का अवकाश जो कि पूर्व में चालू था, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया था। जिसे अब पुनः चालू कर दिया गया हैं। जिसमें रविवार का अवकाश नियमित कर्मचारियों को दिया जाएगा और ठेका पद्धति में कार्य कर रहे कर्मचारियों को बुधवार का पूरा अवकाश दिया जाएगा। वही कालू जंगाले ने बताया कि फिलहाल हड़ताल समाप्त कर दी गई है, हम अन्य विभिन्न मांगों को भी पूरा कराने हेतु प्रयासरत हैं। इस दौरान मांगे पूरी होने पर वाल्मीकि समाज के नेता कालू जंगाले उमेश जंगाले, राजेश महरौलिया राजा जंगाले, राजू बोयत व अन्य का समाजजनों ने पुष्प माला से स्वागत किया। वही मांगे पूरा करने पर निगम आयुक्त का कर्मचारियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 5 घंटे हड़ताल पर बैठे कर्मियों की हड़ताल यशवंत महाजन स्थापना प्रभारी (लिपिक) ने जूस पिलाकर तुड़वाई।

18
1894 views