logo

एक ही लड़के पर आया दो लड़कियों का दिल, तीनों ने उठाया ये बड़ा कदम

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से प्रेम प्रसंग की एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसमें कुछ नाबालिग सम्मिलित हैं। शाहपुर थाना क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियां एक नाबालिग लड़के के साथ घर से फरार हो गईं। इस घटना के पश्चात्, एक लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तत्पश्चात, पुलिस ने तीनों को बरामद कर मामले का खुलासा किया।

पुलिस ने बताया, गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के मानस नगर की रहने वाली दोनों लड़कियां, जो आपस में सहेलियां हैं, एक ही लड़के के साथ घर छोड़ने के लिए तैयार हो गईं। घटना के दिन, एक लड़की दूध लाने के बहाने घर से निकली, लेकिन वापस नहीं आई। फिर उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तहकीकात के चलते पुलिस को पता चला कि उसी इलाके से एक और लड़की भी लापता है। सर्विलांस और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की मदद से छानबीन करने पर खुलासा हुआ कि दोनों लड़कियां एक नाबालिग लड़के के साथ भाग गई थीं।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों लड़कियां एक ही लड़के से प्रेम करती थीं, तथा इसी कारण तीनों ने एक साथ रहने का निर्णय लिया। घरवालों के विरोध और डर से तीनों ने भागने का फैसला किया। पुलिस ने सर्विलांस एवं सीडीआर की मदद से उन्हें बिहार के हथुआ से बरामद किया। लड़कियों को उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि नाबालिग लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आरम्भ कर दी गई है।

0
0 views