logo

वी के पांडियन (5 टी सचिव) और मुख्य प्रशासनिक सचिवो का आज पश्चिमी ओडिशा दौरा .

 भुवनेश्वर । वी के पांडियन (5 टी सचिव) और मुख्य प्रशासनिक सचिवो आज पश्चिमी ओडिशा का दौरा किया और प्रगति की समीक्षा की।

बरगढ़ सतीवाता हवाई पट्टी पर पहुंचकर वह वहां से नृसिंहनाथ मंदिर गए।5T सचिवों के साथ, मुख्य सचिव सुरेश महापात्रा, पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष असित त्रिपाठी, जल संसाधन सचिव अनु गर्ग, विशेष सचिव विनिल कृष्ण ने प्रगति की समीक्षा के लिए बरगढ़ का दौरा किया।

उन्होंने मंदिर परिसर का दौरा किया और भगवान नरसिंहनाथ के दर्शन किए। मंदिर के विकास के लिए मंदिर समिति द्वारा लगभग 20 प्रस्ताव सामने रखे गए हैं, जिसमें मंदिर में नई धर्मशाला का निर्माण, नृसिंहनाथ-हरीश रोपवे का निर्माण, यात्री प्रतीक्षालय, नया ईको पार्क, बच्चों का पार्क, नया कार्यालय शामिल है। उन्होंने नुआपाड़ा बरगढ़ रोड के सुधार, पैइकमल सीएचसी स्टाफ और डॉक्टरों की नियुक्ति, और पीएसीएल को एनएसी घोषित करने की मांग की।

126
14652 views
  
10 shares