logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीथमपुर में केशव बस्ती एवं भगत सिंह बस्ती का पथ संचलन निकाला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गौरवशाली विजयादशमी पथ संचलन परम्परा का निर्वाह करते हुए। 20 अक्टूबर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पीथमपुर नगर की केशव बस्ती एवं भगतसिंह बस्ती का पथ संचलन निकला। दोनो बस्ती के स्वयंसेवक निर्धारित समय पर पहुंचे। मुख्य अतिथि के रूप मे धार विभाग सह कुटुम्ब प्रबोधन संयोजक श्री चंद्रकांत जी नोबदे एवं नगर कार्यकारिणी सदस्य श्री महेश जी बघेल उपस्थित रहे। ध्वज प्रणाम कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महेश जी बघेल ने इस मौके पर संबोधित किया।इसके बाद पथ संचलन छत्रछाया सामुदायिक भवन से प्रारंभ होकर बस्ती के प्रमुख मार्गो से होता हुआ निकला।जिसका समाज द्वारा अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

107
557 views

Comment