logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिंडोरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही 3 किलो से अधिक का गांजा जब्त

दमोह । दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा और एसडीओपी पथरिया रघु केसरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हिंडोरिया धर्मेंद्र गुर्जर द्वारा थाने हिंडोरिया क्षेत्र में दो दिन में दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। जिसमें 3 सट्टे के प्रकरण की कार्यवाही और देर रात थाना क्षेत्र में 3 किलो से अधिक गांजा पकड़ा गया । पुलिस द्वारा आरोपी को थाने लाकर कार्यवाही की गई। वहीँ कार्यवाही में थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक मलखान सिंह सहित थाना हिंडोरिया और सागर नाक चौकी के स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

232
4667 views

Comment