logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लुगासी सरपंच पति ने दी रोजगार सहायक को जान से मारने की धमकी, पंचायत भवन मे चल रही अटल भूजल की बैठक के दौरान हुआ घटनाक्र

लुगासी सरपंच पति ने दी रोजगार सहायक को जान से मारने की धमकी, पंचायत भवन मे चल रही अटल भूजल की बैठक के दौरान हुआ घटनाक्रम, सरपंच पत्नी के कार्यों मे करता है हस्तक्षेप, नौगांव थाना पहुंचा मामला, रोजगार सहायक संगठन ने दी काम बंद की चेतावनी

नौगांव। ग्राम पंचायत लुगासी शनिवार की दोपहर अखाड़े मे तब्दील हो गयी! दरअसल सरपंच पति ने अटल भूजल की बैठक के दौरान रोजगार सहायक को न केवल धमकाया बरन सरेआम अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए जान से खत्म करने की धमकी दी है! घटना से डरे सहमे रोजगार सहायक ने विभागीय अधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराया और अब मामले की शिकायत नौगांव थाना पुलिस से की गयी है।

ग्राम पंचायत लुगासी मे पदस्थ रोजगार सहायक नीरज विश्वकर्मा के मुताबिक शनिवार को पंचायत भवन मे अटल भूजल की बैठक के दौरान सरपंच का सरपंच पति आया और गाली-गलोच शुरू कर दी। अपनी पत्नी के पद के घमंड मे चूर सरपंच पति ने धौंस दिखाते हुए रोजगार सहायक को जान से खत्म करने की धमकी दी! सरपंच पति की इस करतूत के बाद रोजगार सहायक संगठन मे आक्रोश हैं! संगठन ने सरपंच पति को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करने की मांग नौगांव थाना पुलिस से की है।

सरपंच पति की हो गिरफ्तारी-जेल भेजा जाए, रोजगार सहायक संगठन सोपेंगा ज्ञापन, काम बंद की चेतावनी

रोजगार सहायक संगठन घटना को लेकर नाराज है। सोमवार को सभी रोजगार सहायक सरपंच पति की गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन सौंपगे! कार्यवाही होने तक अनशन-धरना प्रदर्शन सहित सामूहिक काम बंद की चेतावनी दी गयी है।

145
6378 views

Comment